पीएम दौरे से पहले मणिपुर में बम ब्लास्ट, 1 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 11 बज पूर्वी इंफाल में चल रहे पर्यटन महोत्सव में एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद वहां भगदड मई। इस दौरान एक व्यक्ति के मरने और दर्जनों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। खास बात यह है कि 3 दिसंबर को मणिपुर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दौरा होना है। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले इस धमाके ने आतंकी गतिविधियों के सक्रिय होने का संकेत दे दिया है।
मालूम हो कि धमाके के बाद मणिपुर सहित अन्य संवेदनशील राज्यों को हाई एलर्ट कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था में चौकसी कर दी गई है। धमाका किस चीज से हुआ इस बात का अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस और राहत दल मौके पर मौजूद हैं। सूत्रों की मानें तो धमाका एक रिक्शे में हुआ है और मौके पर जो चीजे मिली है उनसे जाहिर होता है कि यह आतंकी हमला था।












Click it and Unblock the Notifications