पी चिंदबरम ने इंफाल धमाके की निंदा की

अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन गृहमंत्री ने कहा कि जो भी इस के जिम्मेदार है, उन्हें जरूर सजा मिलेगी। ब्लास्ट में आईडी के मिलने की खबर है।
गौरतलब है कि बुधवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक जबर्दस्त बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत और करीब दर्जन लोगों घायल हो गये हैं। यह धमाका इंफाल के काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ था। इंफाल में इन दिनो पर्यटन महोत्सव चल रहा है।
जिसकी वजह से वहां काफी भीड़ है। यही नहीं 3 दिसंबर को पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी यहां का दौरा भी करने वाले थे। मणिपुर सहित अन्य संवेदनशील राज्यों को हाई एलर्ट कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था में चौकसी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications