2 जी स्पैक्ट्रम: 193 दिन बाद चुपके-चुपके घर पहुंची कनिमोझी

Kanimozhi
नई दिल्ली। आखिरकार करीब 193 दिन बाद देश के सबसे बड़े घोटाले 2 जी स्पैक्ट्रम की आरोपी कनिमोझी तिहाड़ जेल से निकलकर अपने घर पहुंची। कनिमोझी बहुत ही शांत तरीके से जेल से बाहर आयीं और बिना मीडिया से मुखातिब हुए वो कार में बैठकर जेल परिसर से बाहर निकल गयीं। कनिमोझी के अलावा आज जेल से रिहा होने वालों में कलैगनर टीवी के महाप्रबंधक शरद कुमार, स्वान टेलीकॉम प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा, बॉलीवुड फिल्म निर्माता करीम मोरानी और कुसेगांव फ्रूट्स ऐंड वेजिटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजीव अग्रवाल और आसिफ बलवा शामिल थे।

कार में बैठकर कनिमोझी सीधे अपने घर के लिए निकल गयी। जेल से बाहर उनके पति अपनी गाड़ी के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। वैसे करूणानिधि के खेमे के लोग कनिमोझी का अपने घर में भव्य स्वागत करने की तैयारी में थे। उनकी कोशिश थी वो अपनी इस नेता का स्वागत जोर-शोर से करें। गौरतलब है कि 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में 20 मई से तिहाड़ जेल में बंद डीएमके सांसद कनिमोझी को आखिरकार सोमवार को दिल्‍ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। कनिमोझी के अलावा इस मामले में 4 अन्‍य को भी जमानत मिली थी। इसमें करीम मोरानी, शरद कुमार, आसिफ बलवा और राजीव अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोर्ट ने इन सभी को 5 लाख के निजी मुचलके पर छोड़ा है। इसके अलावा इन लोगों को देश से बाहर न जाने की भी हिदायत दी गई है।

इस घोटाले में कनिमोझी पर अपने टीवी चैनल कलैगनार के माध्‍यम से एक कंपनी डीबी रियलिटी से 200 करोड़ से अधिक की रिश्‍वत लेने का आरोप लगा था। आपको बता दें कि 'द हिंदू' से पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली कनिमोझी करूणानिधि की तीसरी पत्नी की बेटी है। उन्हें डीएमके प्रमुख के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है। कविताओं से लगाव रखने वाली करूणानिधि मौजूदा रूप में राज्यसभा की सांसद है। उन्हें तमिल और अंग्रेजी का अच्छा जानकार माना जाता है। वो एक अनुवादक के रूप में भी काम कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+