वायुसेना में शामिल होंगे और 20 हॉक विमान

बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने की। उल्लेखनीय है कि भारत ने ब्रितानी कंपनी बीएई सिस्टम्स को दो चरणों में 123 हाक विमानों का आर्डर दिया था। इसमें से 66 विमानों का पहला आर्डर 2004 में दिया गया जिसमें से 40 से अधिक विमान पहले ही आ चुके हैं। इसी तरह 57 विमानों के लिए दूसरा आर्डर जून 2010 में दिया गया।
सूर्य किरण एयरोबेटिक्स टीम का गठन 1996 में हाक जेट टेनर-16 किरण प्रशिक्षक विमानों के साथ किया गया था। इसके जरिए पायलटों का प्रशिक्षण दिया जाता है। भारतीय वायुसेना हाक जेट टेनर-16 विमान से सुपरसोनिक मिग-21 विमानों को उड़ाना शुरू करने वाले युवा पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए हाक का इस्तेमाल करती है।
यह विमान पहले से की यूके, फिनलैंड, इंडोनेशिया, जिम्बांबे, सहित कई देशों के खेमे में शामिल है। और अब भारत भी अपनी सेना की ताकत बढ़ाने के लिए इसको अपनी सेना में शामिल कर रहा है। अब देखना यह है कि भारत का यह कदम किस हद तक भारत को सक्षम बनाने में कारगर शाबित होता है।












Click it and Unblock the Notifications