हांगकांग के टावर में भीषण आग, नौ की मौत

आपातकालीन सेवा विभाग की एक प्रवक्ता ने कहा कि हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी और 30 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टाल से होती हुई यह आग छोटे से इस पूरे बाजार की गली में और उपर के रिहाइशी फ्लैटों में फैल गयी। स्थानीय टीवी चैनलों ने अग्निशमन दल के लोगों को घायलों को और मरे लोगों के शवों को बाहर निकालते हुए दिखाया।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इस मामले की जांच की जा रही है। पिछले साल भी इसी तरह की आग की एक घटना में यहां के दर्जनों दुकानें जल कर राख हो गयी थीं। प्रशासन ने लोगों को अपने सगे संबंधियों को ढूंढ़ने में मदद करने के लिए एक हाटलाइन नंबर शुरू किया है।












Click it and Unblock the Notifications