गौ तस्करों का मुंह काला करके जुलूस निकाला

इस दौरान एक अन्य इंडिका कार में सवार गौ तस्कर मौके से फरार हो गए। काबू किए आरोपियों में जिला मुजफ्फरनगर के गांव जैलाबाद निवासी रमजान पुत्र समीरा, साझरकी निवासी शराफत अली, हुसैनपुर भोपाड़ा निवासी आफताब पुत्र यासीन, शाहपुर निवासी आरिफ व छोटा पछेला निवासी कुलदीप शामिल हैं। पुलिस ने गौ तस्करों से बरामद 16 सांडों व 6 गायों से भरा एक ट्राला व एक इंडिका कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बरवाला की श्री गौरक्षा सेवा समिति के सदस्यों को सोमवार रात को सूचना मिली थी कि गायों से भरा एक ट्राला पंजाब के धनौला से चलकर बरवाला की ओर आ रहा है। इसके बाद बरवाला व उकलाना के गौभक्तों ने अलग-अलग मार्गों पर नाके लगाकर गौ तस्करों को मंगलवार सुबह गांव गैबीपुर के पास पकड़ लिया।
हरियाणा गौरक्षा सेवा दल व बरवाला की श्री गौरक्षा सेवा समिति के सदस्य गौतस्करों को कार, ट्राला सहित पकड़ कर बरवाला ले आए। गौ तस्करों को पकड़े जाने की सूचना के बाद दर्जनों लोग यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशाल योगाश्रम के नजदीक पहुंच गए और उन्हें एक जुलूस के रूप में पुलिस थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद काबू आरोपियों के खिलाफ बरवाला गौरक्षा सेवा समीति के सदस्य शमशेर सिंह व भूपसिंह के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications