जल्द आएगा फेसबुक का 10 अरब डॉलर का आईपीओ

रपट के अनुसार कंपनी का इरादा अप्रैल-जून 2012 के बीच बाजार में उतरने का है। इस मुद्दे के जानकार सूत्रों के हवाले से अखबार ने कहा है कंपनी को उम्मीद है कि बाजार में उसकी हैसियत कम से कम 100 अरब डॉलर की आंकी जाएगी। सूत्रों के अनुसार फेसबुक के संस्थापक और मुख्यकार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने अभी आईपीओ के बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं किया है।
कंपनी के संस्थापक ने इससे पहले कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने के बारे में अपनी अनिच्छा प्रकट की थी। रपट के अनुसार फेसबुक के प्रवक्ता लैरी यू ने कहा हम आईपीओ के बारे में की जा रही अटकलबाजियों में शामल नहीं होना चाहते। फेसबुक को इस समय 80 करोड लोग इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें से 50 करोड़ लोग रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications