उत्‍तर भारत की फिजा में ठंड ने दी दस्‍तक

Winter chill grips North India
अमृतसर। उत्‍तर भारत के सुहाने मौसम में अब कड़कड़ाती ठंड ने तेजी से अपनी दस्‍तक देनी शुरू कर दी है। दिन के तापमान की तुलना में इलाके के रात के तापमान में काफी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। उत्‍तर भारत में ठंड का मौसम अमूमन दिसंबर से लेकर फरवरी माह तक होता है। यहां नवंबर से ठंड पड़नी शुरू होती है और मार्च तक यह ठंड गर्मी में तब्‍दील होती है। नवंबर का माह अक्‍सर सदाबहार मौसम के लिए जाना जाता है। इस माह के अंत से और दिसंबर माह की शुरुआत से ही तेज ठंड दस्‍तक देती है।

उत्‍तर भारत के कई इलाकों में आज ठंड का अहसास किया गया। देश की राजधानी दिल्‍ली सहित कई जगह रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। उत्‍तर भारत में इस समय सबसे ठंडे इलाकों की बात की जाए तो पंजाब और हरियाणा का नंबर आता है। उत्‍तर भारत के इन दोनों राज्‍यों में इस सीजन में कड़ाके की ठंड पड़ती है। पंजाब में आज अमृतसर सबसे ठंडा स्‍थान रहा। इसके अलावा दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों और मध्‍य प्रदेश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा की फिजा में ठंड ने दी दस्तक स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के मुताबिक लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में 9.3 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 12.3 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में और भी गिरावट आने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+