कुशवाहा को बसपा की गोपनीय जानकारियां उजागर करनी चाहिए: उमा

BJP leader Uma Bharti
लखनऊ। भाजपा नेता उमा भारती ने प्रदेश के पूर्व परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा से कहा है कि उन्हें हिम्मत दिखाते हुए बसपा सरकार और मुख्यमंत्री मायावती के बारे में ज्ञात गोपनीय जानकारियां सार्वजनिक करनी चाहिए। लखनऊ से गाजीपुर जाते वक्त आज सर्किट हाउस में उमा ने संवाददाताओं से यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि क्या कुशवाहा भाजपा के संपर्क में है या भाजपा उन्हें सरंक्षण देगी तो भाजपा नेता ने कहा कि यदि बाबू सिंह हिम्मत दिखायें और प्रदेश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करें तो भाजपा क्या जनता उन्हें हाथों हाथ लेगी।

गौरतलब है कि एनआरएचएम घोटाले और सीएमओ हत्याकांड के चलते सीबीआई जांच के घेरे में आ चुके कुशवाहा को कल अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। राजनीतिक हल्कों में यह भी चर्चा है कि कुशवाहा के पास सरकार और मुख्यमंत्री से संबंधित ढेरों गोपनीय जानकारियां है।

उमा ने बसपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि 1991 और अब की परिस्थितियां लगभग समान है। उस वक्त मुलायम सिंह यादव ने राम मंदिर आंदोलन में लगे कारसेवकों पर गोलियां चलवायी थी और उसके बाद आक्रोश फूटा था, जबकि आज मायावती के कुशासन से जनाक्रोश भड़का है। उन्होंने कहा कि 1991 में राम मंदिर का सवाल था और वर्तमान समय में राम के साथ रोटी की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+