काम करने की जगह पर यौन उत्पीड़न न करें बर्दाश्त: महिला आयोग
नयी
दिल्ली। निजी क्षेत्र सहित विभिन्न कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने आज महिलाओं से कहा कि वे ऐसे अपराधों को हर्गिज भी बर्दाश्त न करें। इस समस्या के नियंत्रण के मकसद से महिलाओं एवं नियोक्ताओं के लिए करने एवं नहीं करने योग्य कार्यो की जानकारी वाले पोस्टर को जारी करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग को कई शिकायतें मिली हैं जिनमें निजी क्षेत्र की शिकायतें शामिल हैं। id="toptextpromo">इस
प्रकार की भी शिकायतें मिलीं कि महिलाओं को यह धमकी दी गयी कि यौन सहमति से इंकार करने पर उनका करियर तबाह कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें इस समस्या के खिलाफ जागरूकता बनानी होगी और महिलाओं को इसको हर्गिज भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। ममता ने कहा कि यह एक गलत धारणा है कि महिलाएं भड़काउ वस्त्र पहनकर यौन उत्पीड़न को आमंत्रित करती हैं और भद्र महिलाओं को यौन उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ता। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि यह दुव्र्यवहार का जिम्मा उत्पीड़न करने वाले से महिला पर डालने का एक पुराना तरीका है। महिलाओं को अपनी मर्जी के परिधान पहनने और स्वतंत्र घूमने का अधिकार मिलना चाहिए। हमें इस सोच को बदलने की जरूरत है। ममता ने कहा कि महिला को सुरक्षित माहौल में गरिमा के साथ काम करने ,शिकायत समिति में अपनी सुनवाई करवाने और राहत पाने का अधिकार है। साथ ही वह अपना या आरोपी व्यक्ति का तबादला करने की मांग कर सकती है।











Click it and Unblock the Notifications