ओबामा संग नरेंद्र मोदी माशेबल अवार्ड 2011 के लिए नामित

उल्लेखनीय है कि नियमित रूप से सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से नरेंद्र मोदी सीधे जनता से जुड़े रहते हैं, जिसकी वजह से पूरे विश्व का ध्यान उनकी ओर गया। वो नियमित रूप से फेसबुक पेज को अपडेट करते हैं, साथ ही लगातार ट्वीट करते रहते हैं। वो भी अपने निजी ट्विटर अकाउंट से। अपने ब्लॉग पर अपने विचार लिखने से भी मोदी कभी नहीं चूकते हैं।
बराक ओबामा के साथ मोदी को इस अवार्ड के लिए नामित किया गया है। अवार्ड के विजेताओं की घोषणा 19 दिसंबर को की जायेगी। अवार्ड के लिए वोटिंग फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से जारी है। कोई भी व्यक्ति वोट कर सकता है।
माशेबल एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट है, जो डिजिटल संस्कृति और सोशल मीडिया एवं तकनीकी को बढ़ावा देने में खासा योगदान रखती है। माशेबल अवार्ड कंपनियों, लोगों और परियोजनाओं को मान्यता देता है। डिजिटल दुनिया का यह सबसे बड़ा अवार्ड है।












Click it and Unblock the Notifications