दस दिसंबर को छह घंटे का पूर्ण चंद्र ग्रहण

कोई दो सदी पुरानी वेधशाला के अधिकारी ने संस्थान की गणना के हवाले से बताया कि पूर्ण चंद्रग्रहण रात आठ बजकर दो मिनट पर अपने चरम स्तर पर पहुंचेगा, जब पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह ढंक जायेगा। उन्होंने बताया कि पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा मध्य-पूर्व एशिया, अफ्रीका, यूरोप, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और ग्रीनलैंड में दिखायी देगा।
यह इस साल का आखिरी ग्रहण होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। परिक्रमारत चंद्रमा इस स्थिति में पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिप जाता है और उस पर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications