किशनजी फर्जी नहीं असली मुठभेड में मारा गया: गृह सचिव
नयी
दिल्ली। केन्द्र ने आज इन आरोपों से साफ इंकार किया कि माओवादी नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी को फर्जी मुठभेड में मारा गया। सरकार ने कहा कि किशनजी जिस मुठभेड में मारा गया, वह पूरी तरह असली थी। केन्द्रीय गृह सचिव आर के सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि किशनजी की मुठभेड फर्जी नहीं थी। हमारे पास रिपोर्ट है। मुठभेड असली थी। id="toptextpromo">उल्लेखनीय
है कि किशनजी के परिवार वालों और माओवादी विचारधारा का समर्थन करने वालों और कुछ सामाजिक संगठनों ने किशनजी के मारे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में आरोप लगाया है कि वह फर्जी मुठभेड में मारा गया है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने किशनजी को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के जंगलों में 24 नवंबर को मार गिराया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
स्वामी अगि्नवेश ने भी कहा था कि शीर्ष नक्सली नेता किशनजी की एक मुठभेड में हुई मौत की न्यायिक जांच होनी चाहिए। स्वामी अगि्नवेश ने कहा कि हम किशनजी की मौत की न्यायिक जांच की मांग करते है। उन्होंने कहा कि शांति वार्ता में शामिल नक्सली नेता आजाद की आंध्र प्रदेश में मौत हो गई। किशनजी का मारा जाना शांति संवाद के लिए एक धक्का है।











Click it and Unblock the Notifications