चीन भारत से जल्द ही करेगा सीमा विवाद पर बात-चीत
बीजिंग।
चीन ने आज कहा कि वह दोनों देशों के बीच सीमा विवाद मामले पर वार्ता के लिए नयी तिथि तय करने को लेकर भारत से लगातार संपर्क बनाए हुए है। चीन ने कहा कि सीमा विवाद पर बातचीत की नयी तारीख तय करने के लिए हो रही है भारत से बातचीत चीन और भारत के बीच सीमा विवाद मामले पर होने वाली बातचीत रद्द हो गई थी। id="toptextpromo">क्योंकि
चीन ने मांग की थी कि भारत दलाई लामा को नयी दिल्ली में होने वाले बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करने से रोके। चीन ने किसी भी देश की ओर से चीन विरोधी गतिविधियों को मंच देने का भी विरोध किया था। नयी दिल्ली में 28 और 29 नवंबर को सीमा विवाद मामले पर होने वाली बातचीत रद्द होने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों देश सीमा विवाद मामले पर वार्ता का समय और एजेंडा तय करने की प्रक्रिया में हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि उनका देश चीन-भारत सीमा विवाद मामले पर विशेष प्रतिनिधियों की 15वीं बैठक पर बहुत ध्यान दे रहा है। इस वक्त दोनों देश बैठक के लिए तारीख तय करने में लगे हैं।











Click it and Unblock the Notifications