गैंगरेप का दूसरा आरोपी भी पहुंचा जेल
बहादुरगढ़
/ झज्जर। विगत दिनों एक महिला के साथ रात को खेतों में ले जाकर गैंगरेप करने के आरोपी गांव बादली के रहने वाले सतपाल उर्फ सत्तू को आज माननीय अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूरे मामले से अदालत को अवगत कराया और बाद में न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश दे दिए। id="toptextpromo">तत्पश्चात
आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू को झज्जर जिला कारागार में बंद करा दिया गया। यहां बताते चलें कि एक रोज पहले ही बादली पुलिस चौकी की टीम ने गैंगरेप के आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू को जनफगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। इसी मामले के एक अन्य आरोपी बादली वासी अमरपाल को पुलिस पहले ही गिर तार कर जेल भेज चुकी है। बादली इलाके में 20 नवबर की देर रात को ईंट-भटठे पर काम करने वाले एक व्यक्ति की पत्नी का उपरोक्त दोनों आरोपियों ने सामुहिक बलात्कार कर दिया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जिसके
संदर्भ में अगली सुबह शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इस केस के दोनों आरोपियों को पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जेल पहुंचा दिया है।











Click it and Unblock the Notifications