ध्वनि की रफ्तार से 6.5 गुना तेज भागेगी ब्रह्मोस मिसाइल

हमने 6.5 मैक तक परीक्षण पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सात मैक की गति हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ध्वनि की गति या उससे अधिक गति से गुजरने वाली किसी वस्तु की चाल को बताने के लिए मैक का इस्तेमाल किया जाता है। ब्रह्मोस एक क्रूज मिसाइल है जो पनडुब्बी, जहाज, विमान या भूमि से दागी जा सकती है।
यहां स्थित सत्यभामा विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी सेंटर फार एटामिक रिसर्च द्वारा विकसित एक अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र का उद्घाटन करते हुए पिल्लई ने कहा कि नैनोटेक्नोलाजी भविष्य में बहुत प्रचलित होगी और कई देश इसमें निवेश करेंगे। भारतीय सेना ने अपनी मारक क्षमता को मजबूत बनाते हुए 290 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के दूसरे रेजिमेंट को सेवा में शामिल कर लिया जिसमें 16 हथियार प्रणाली शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications