11 दिसंबर को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे अन्‍ना हजारे

Anna will protest on Jantar-Mantar on 11 Dec
दिल्‍ली। लोकपाल बिल पर अन्‍ना हजारे ने सरकार को एक बार फिर चुनौती दे डाली है। लोकपाल बिल पर सरकार द्वारा जनता के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा कि वे 11 दिसंबर को जंतर-मंतर पर 1 दिनी अनशन पर बैठेंगे। इसके बाद 22 दिसंबर को खत्‍म होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र तक अगर सरकार लोकपाल बिल को पारित नहीं करती है तो फिर 27 दिसंबर को रामलीला मैदान पर वे दीर्घ आंदोलन करेंगे। इतना ही नहीं अन्‍ना हजारे ने यह भी कहा कि वे उन पाचों राज्‍यों में भी जाकर जनता से बात करेंगे जहां चुनाव होने वाले हैं।

अन्‍ना हजारे लोकपाल बिल पर स्‍टैडिंग कमेटी की दलीलों से किसी भी तरह से सहमत नजर नहीं आ रहे हैं। अपने गांव रालेगण सिद्धि से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अन्‍ना ने कहा कि सरकार अकेले लोकपाल बिल नहीं पारित कर सकती है। अन्‍ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लिखित रूप से उन्‍हें लोकपाल बिल पर जो वायदा किया था सरकार उससे अब मुकर रही है। अन्‍ना ने इस मौके पर यह भी कहा कि सीबीआई को लोकपाल बिल के अंतर्गत आना चाहिए।

अभी हालांकि स्‍टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट के मुताबि‍क सरकार ने लोकपाल बिल पर अन्‍ना से जो वायदा किया था यह रिपोर्ट उससे बिल्‍कुल अलग लग रही है। टीम अन्‍ना का कहना है कि लोकपाल बिल पर जो अटकलें लग रही हैं उस हिसाब से सरकार का लोकपाल बिल बहुत ही कमजोर है। अन्‍ना हजारे ने अब सरकार को सीधे सुरों में कहा दिया है कि लोकपाल मामले पर वो जनता की आवाज सुने वरना नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+