तफरी के लिए यूपी आते हैं राहुल गांधी: मायावती

उन्होंने कहा कि परिवार और वंशवाद को परंपरा देने वाले वो क्या जानें त्याग क्या होता है। देश के लिए ही उन्होंने यानी मायावती ने शादी नहीं की और ना ही अपना परिवार बढ़ाया।
दलित और पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान सुश्री मायावती ने कहा कि विपक्षी पार्टियां उनकी लोकप्रियता से डर गई हैं और उन्हें सपने में भी हाथी खदेड़ रहा होता है। राहुल गांधी के यूपी दौरे को मायावती ने नाटक करार देते हुए लोगों को सावधान किया और कहा कि जो कांग्रेस राज्य की सत्ता पर 50 साल तक काबिज़ रहने के बाद प्रदेश का कुछ नहीं कर सकी वह अगले 10 साल में कैसे नंबर वन राज्य बना देगी।
सपा पार्टी को भी मायावती ने कहा कि वो वंशवाद की राजनीति करती है। किसी को आम जनता से कुछ लेना नहीं है। इस भाषण के दौरान माया ने यह भी इशारा किया कि उनकी नजर दिल्ली की कुर्सी पर भी है। आपको बता दें कि कल माया की रैली में करीब साढ़े तीन लाख लोग मायावती को सुनने के लिए जमा हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications