मानवधिकार हनन में यूपी अव्वल: भाजपा

UP is No.1 in Human Rights violation: BJP
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जहां अपराध के मामले में आगे चल रहा है वहीं मानवधिकार हनन में भी अव्वल है। भाजपा का कहना है कि यहां 60 से 70 प्रतिशत मानवधिकार उल्लंघन की घटनाएं होती हैं। भाजपा महासचिव किरन माहेशवरी ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक मानवाधिकार हनन की घटनायें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। उन्होंने इससे पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए अभियान छेडऩे की भी घोषणा की है।

श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि यूपी के विकास का दम सरकारें भर रही हैं लेकिन यहां मानव को उनके अधिकारों से ही वंचित रखा जा रहा है। अपराध के साथ-साथ यह प्रदेश अब मानवधिकार मामले में भी नम्बर वन हो रहा है, इससे गम्भीरता से लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी प्रतिदिन औसतन चार बलात्कार होते हैं।

उन्होंने कहा कि नोएडा के भट्टा परसौल के 112 परिवारों और मेरठ की सुमन त्यागी का मामला भाजपा ने ही उठाया था। अन्य राजनीतिक दलों को इससे लिए दोषी मानते हुए उन्होंने कहा कि इससे पीडि़त लोगों को न्याय दिलाने के लिए पदयात्रा की शुरुआत की गयी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 16 दिसम्बर को दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा लखनऊ से सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा रोज 25 किमी. चलेगी और रात्रि विश्राम गांवों के आसपास ही करेगी। इस मौके पर मानवाधिकार प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मानवाधिकारों के मामलों की पडताल कर पीडितों से मिलेंगे और जनजागरण अभियान चलायेंगे। उन्होंने बताया कि मानवाधिकरों के उल्लंघन को लेकर राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+