यूपी: मस्जिद से इमाम का अपहरण, हत्‍या की आशंका

Uttar Pradesh Map
बरेली। उत्‍तर प्रदेश के बरेली जनपद के जोगी नवादा मुस्‍तफानगर की अल्‍वी मस्जिद से शनिवार रात इमाम का अपहरण हो गया। मस्जिद के हुजरे में मिले खून से सने विस्‍तर और लोहे की रॉड को देखकर आशंका जताई जा रही है कि इमाम की हत्‍या कर दी गई है। रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आईजी, डीआईजी व पुलिस के अमले ने डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में इमाम के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इमाम 32 वर्षीय रईस अहमद जनपद बदायूं के कुंवगांव थानाक्षेत्र के भैंसामई गांव के रहने वाले हैं। 1998 में वह यहां आ गए थे और जोगी नवादा में मुस्तफानगर की अल्वी मस्जिद में रहने लगे थे। फिर यहीं पर इमाम बन गए। शादी के बाद वह मस्जिद के पास ही एक मकान में अपनी पत्‍‌नी के साथ रहने लगे। शनिवार को इमाम के फुफेरे भाई की शादी थी। उसी में बदायूं से भी रिश्तेदार आए थे। घर में मेहमान भरे होने के कारण इमाम रईस अहमद मस्जिद के हुजरे में जाकर सो गए।

कभी कभार वह यहां भी सो जाते थे। सुबह जब नमाज के लिए लोग आए तब हुजरे में इमाम का बिस्तर खून से सना हुआ देखा। इसके बाद इमाम को तलाश किया गया लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इलाके में इमाम के अपहरण व हत्या की खबर फैल गयी। सूचना पाकर पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। अलग-अलग टीमें बनाकर पूरा इलाका छान मारा लेकिन इमाम का कहीं सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जब बिस्तर उठाया तब इमाम का मोबाइल भी मिल गया। मोबाइल में कॉल डिटेल देखी गयी तब पता चला कि रात करीब डेढ़ बजे दो मिस कॉल आयी है। इसके बाद उस नम्बर पर इमाम की बातचीत हुई है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल पर बातचीत होने के बाद ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+