1 रूपये सस्ता हो सकता है पेट्रोल
नई
दिल्ली। महंगाई की मार सह रही भारतीय जनता के लिए आने वाले दिन राहत भरे हो सकते हैं। क्योंकि ऐसी खबर आ रही है कि पेट्रोल एक रूपये सस्ता हो सकता है। तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम घटाने जा रही हैं, जिसके चलते पेट्रोल के दाम एक रुपए कम हो सकता है। इस बात पर फैसला अगले हफ्ते तक आ सकता है। id="toptextpromo">पहले
खबर आ रही थी कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ गयी थी जिसके चलते तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा था लेकिन अब भारतीय तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने का हवाला दे रही हैं। जिसके बाद पेट्रोल के दाम कम होने के आसार दिख रहे हैं। अगर पेट्रोल के दाम कम होते हैं तो एक महीने के भीतर पेट्रोल के दाम में ये दूसरी बार कटौती होगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले इस महीने की 16 तारीख को पैट्रोल की कीमत में दो रूपये की कमी की गयी थी। खैर अगर ऐसा होता है तो आम आदमी की जेब पर जरूर थोड़ा असर पड़ेगा, जो उसे फौरी तौर पर राहत देगा।











Click it and Unblock the Notifications