पगड़ी की गरिमा बचाने के लिए प्रधानमंत्री कुछ करें: सिद्धू
अमृतसर।
भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आज दावा किया कि सिख अभी भी पूरे विश्व में गलत पहचान का शिकार हो रहे हैं और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पगड़ी की गरिमा के लिए कुछ करने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पगड़ी पर से प्रतिबंध खत्म कराने के लिए प्रधानमंत्री फ्रांस सरकार को समझ नहीं पाए हैं। id="toptextpromo">सिद्धू
ने कहा कि एक सिख होने के नाते मनमोहन सिंह को एक कमजोर प्रधानमंत्री की तरह काम नहीं करना चाहिए और पगड़ी की गरिमा बहाल करने के लिए कड़ा कदम उठाना चाहिए। फ्रांस में सिख छात्रों और सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले समुदाय के सदस्यों को परिसर और ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहनने की अनुमति नहीं है। अमेरिका और अन्य देशों में सिखों के सामने आ रही परेशानी के बारे में एक फिल्म का प्रचार करते हुए सिद्धू ने यह बात कही। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वही
अभी हाल ही में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के मुद्दे को लेकर पार्टी में किसी तरह का मतभेद से इन्कार करते हुए उन्होंने इस पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफदारी की। उन्होंने सवाल किया, "मोदी की तरफदारी करने वाला मैं क्या अकेला व्यक्ति हूं? कई लोग अक्सर कहते हैं कि उनके (कांग्रेस) उम्मीदवार राहुल गांधी हैं। कोई उन पर सवाल क्यों नहीं उठाता है?"











Click it and Unblock the Notifications