दिल्ली: विवाहित प्रेमिका संग मिला अगवा इंजीनियर

अधिवक्ता ने 25 नवंबर की रात पुलिस में तहरीर देकर कहा था कि उसका पुत्र वरुण मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। वह जरूरी कागजों के फोटोस्टेट कराने बाजार गया था, तब से घर नहीं लौटा है। उन्होंने वरुण के अपहरण की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस से वरुण का पीछा किया। लोकेशन मुरादाबाद, बिजनौर से गाजियाबाद, करनाल तक मिली। श दिनभर पुलिस टीम भटकती रही। बाद में वरुण के मोबाइल की लोकेशन करनाल (हरियाणा) के बाद नहीं मिली।
इधर, पुलिस को अन्य सूत्रों से पता चला कि वरुण का एक दोस्त करोलबाग (नई दिल्ली) में रहता है। पुलिस टीम ने करनाल जाने के बजाए वरुण के दोस्त अरुण से पूछताछ की तो उसने बताया कि वरुण के पास रुपया समाप्त हो गया है, उसने उससे 50 हजार रुपया मांगा है। वह रविवार की सुबह फ्लाइट से हैदराबाद जाएगा। इस समय वह होटल में रुका हुआ है। पुलिस ने वरुण तथा महिला को होटल से कब्जे में लेकर काशीपुर पहुंचाया और पूछताछ के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
उधर, सीओ पिंचा ने पत्रकारों को बताया कि वरुण का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह अपनी विवाहित प्रेमिका के साथ दिल्ली में बरामद हुआ है। बालिग होने के कारण पूछताछ कर दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। आज दोनों के न्यायालय में बयान दर्ज किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications