पाकिस्तानी आतंकी संगठनो ने किया जेहाद का एलान

यह छात्रा संगठन जमात-उद-दावा का हिस्सा है। नाटो के हमले के प्रतिक्रिया स्वरूप पाकिस्तान ने नाटो की आपूर्ति रोक दी थी और अमेरिका से शम्सी हवाई ठिकाना 15 दिनों के भीतर खाली करने को कहा था। वहीं अफगानिस्तान का कहना है कि पहले पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी के बाद नाटो और अफगान बलो ने उसकी चौकियों पर हमला किया था। जिसमें 24 सैनिक मारे गये।
अफगान अधिकारी इस घटना को लेकर पाकिस्तान की नाराजगी के बीच वाल स्टीट जर्नल ने काबुल में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि हो सकता है पाकिस्तानी सीमा के पास से आतंकवादियों की अफगानिस्तान पर की गई गोलीबारी ने संयुक्त बलो को जवाबी हमले के लिए उकसाया हो। जहां हमला हुआ उन सीमावर्ती इलाकों में काम कर रहे अफगान अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त बल क्षेत्र में मौजूद तालिबानी आतंकवादियों को निशाना बना रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications