लोकपाल बिल लाओ नहीं तो प्रदेश्ा व्यापी जुलूस: आईएसी

आईएसी की राष्ट्रीय कोर समिति के सदस्य संजय सिंह ने आज यहां बताया कि मजबूत लोकपाल विधेयक पारित कराने के वास्ते दबाव बनाने के लिये संगठन के कार्यकर्ता आगामी पांच दिसम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में उपवास करेंगे और चेतावनी जुलूस निकालेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि सरकार कमजोर लोकपाल लाने की कोशिश कर सकती है।
और इन कार्यक्रमों के जरिये सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि अगर उसने जनता को धोखा देते हुए कमजोर लोकपाल लाने की कोशिश की तो सड़कों पर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में गठित इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के कार्यकताओं ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश के राय बरेली में जन लोकपाल विधेयक को भारी समर्थन मिला है। भ्रष्टाचार विरोधी विधेयक पर राय बरेली में कराये गये एक मत सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार 99.5 प्रतिशत लोगो ने समर्थन किया है।












Click it and Unblock the Notifications