हरियाणा ने पूछा बिहार से अतिथि तुम कब आओगे?

पानीपत व लुधियाना में उद्योग संकट
पानीपत व लुधियानी की उद्योगिक इकाईयां संकट से जूझ रही हैं जिसका कारण है बिहार से मजदूरों का कम संख्या में आना। हरियाणा के पानीपत और अम्बाला में तो पंजाब के लुधियाना जैसे शहरों में मजदूरों की कमी के कारण उद्योग संकट से जूझ रहे हैं। इससे दोनों प्रदेशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। दोनों प्रदेशों के बिजनेसमैन और किसान परेशान हैं। पंजाब में तो अब बिहारी मजदूरों को लुभाने के लिए मुफ्त में मोबाइल और साइकिल बांटी जा रही है। पंजाब की बात करें तो देश की साइकिल राजधानी के नाम से मशहूर लुधियाना में साइकिल और इसके कलपुर्जों के करीब 5,000 छोटे और बड़े उत्पादक मजदूरों की करीब 30 फीसदी कमी का सामना कर रहे हैं। इन उद्योगों पर बंद होने का खतरा भी मंडरा रहा है।
मालिक कर रहें है खुद मजदूरों के घर फोन
साइकिल उत्पादन में कुछ प्रमुख नाम हीरो, एवन और रोलेक्स शामिल हैं। यूनाइटेड साइकिल एंड पाट्र्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डीएस चावला ने बताया कि मजदूरों को 50 से 200 रुपए तक का मोबाइल फोन का रिचार्ज कूपन भी दिया जा रहा है, ताकि वे अपने परिवार के लोगों से बात कर सकें। चावला ने बताया कि लगभग 2,500 रुपए की साइकिल मुफ्त में या बहुत मामूली दाम में इन मजदूरों को दी जा रही है, ताकि वे काम की जगह तक आसानी से आ सकें। चावला ने बताया कि अब से पहले मजदूर अपने मालिकों से अनुरोध किया करते थे कि लौटने पर वे उन्हें ही काम पर रखें, लेकिन आज परिस्थिति बदल गई है। उन्होंने बताया कि अब कई मालिक खुद मजदूरों के घर फोन करते हैं, यहां तक कि उनके बैंक एकाउंट में पैसा डालकर उन्हें वापस आने के लिए कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications