चार साल के बच्चे की हत्या कर शव फेंका घर के पिछवाड़े
कानपुर।
शिवराजपुर इलाके में दो दिन पहले लापता हुये चार साल के बच्चे का शव उसी के घर के पीछे मिला है, हत्यारों ने बच्चे की हत्या कर उसका शव उसी के घर के पीछे टैक्टर के पीछे दबा दिया। प्रारंभिक जांच में लगता है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गयी है, बच्चे के पिता ने पड़ोस के ही एक परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। id="toptextpromo">पुलिस
प्रवक्ता ने आज बताया कि शिवराजपुर के लल्ला सिंह का चार साल का पुत्रा चित्रांशु शनिवार की शाम को घर से लापता हो गया। रातभर उनके परिवार वालो ने बच्चे को तलाशा लेकिन नही मिला। कल दोपहर जब वह अपना टैक्टर निकालने घर के पीछे गये तो वहां टैक्टर के नीचे उन्हें अपने बेटे की लाश दिखाई दी। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया बच्चे के शरीर पर चोट का कोई निशान नही था लेकिन मुंह से झाग निकल रहा था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बच्चे
के पिता ने अपने पड़ोस में रहने वाले श्याम बाबू वर्मा और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है उनका आरोप है कि पड़ोसियों से रंजिश के कारण बच्चे की हत्या की गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चारो को तलाश करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार पहली नजर में लगता है कि बच्चे की गर्दन दबा कर हत्या की गयी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच आरंभ कर दी गयी है।











Click it and Unblock the Notifications