उत्तर प्रदेश: इंजीनियर युवक को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया

Engineer burned alive in Meeru
मेरठ। ससुराल में अपनी पत्नी को लेने आए इंजीनियर युवक को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा मार डाला। मामला सिम्भावली थाना क्षेत्र के ग्राम पीरनगर का है। ग्राम पीरनगर निवासी रामप्रकाश सैनी ने अपनी बेटी गीता का विवाह जनवरी 2008 में जनपद बागपत के थाना खेकड़ा अंतर्गत ग्राम रटौल निवासी रमेश चन्द के पुत्र महेश सैनी से किया था।

महेश नोएडा स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। जबकि गीता पीरनगर में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत थी। विवाह के बाद भी वह पीरनगर में शिक्षा मित्र के रूप में कार्य करती रही। इसको लेकर पहले पति पत्‍नी फिर परिजनों के बीच कई बार विवाद हुआ। इससे गीता अपने ससुराल पक्ष से नाराज होकर मायके आ गई।

हालांकि विवाह के एक वर्ष बाद गीता के एक पुत्र भी हुआ। वह उसे भी अपने साथ पीर नगर ले आई थी। 26 नवंबर को महेश सैनी बात को सुलझने और अपनी पत्‍नी को ससुराल ले जाने के लिए पीरनगर आया लेकिन गीता ने रटौल जाने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि वह हापुड़ में किराये का मकान लेकर रहे, जहां से वह नोएडा जा सकता है। और वह पीरनगर में अपने शिक्षा मित्र का कार्य कर सकती है।

जब महेश सैनी से कोई रजामंदी नहीं बनी तो आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर पेट्रोल उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह झुलसे महेश को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में थाना सिम्भावली पर मृतक के भाई गणोश सैनी ने मृतक महेश के साले लोकेश व बबली तथा साली-सुनीता व साढू-राजेन्द्र को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+