दिल्ली: लिव इन पार्टनर ने प्रेमी पर खौलता तेल डाला

हर्ष विहार इलाके में रहने वाले 33 वर्षीय संजय का प्रापर्टी डीलिंग का काम है। संजय ताहिरपुर इलाके में ममता (32) नाम की महिला के साथ काफी समय लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। पिछले कुछ दिनों से उसने ममता का साथ छोड़ दिया था और किसी दूसरी महिला से शादी कर ली थी। ममता को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने संजय को सबक सिखाने की योजना बनाई। उसने शाम को संजय को घर बुलाया।
संजय को बैठाकर वह चाय बनाने की बात कह किचन में चली गई। थोड़ी देर बाद एक भगोने में खौलता तेल लेकर आई और संजय पर डाल दिया। बुरी तरह झुलसा संजय किसी तरह घर से भागा। राहगीरों की मदद से उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। संजय के बयान पर नंदनगरी पुलिस ने ममता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications