दिल्ली नगर निगम: अन्ना के आंदोलन के लिए रामलीला मैदान को मंजूरी

अन्ना की ओर से दिल्ली नगर निगम से रामलीला मैदान के लिए जगह मांगी गयी थी। जिसे मंजूरी मिल गयी है। दिल्ली नगर निगम ने 27 दिसंबर से पांच जनवरी तक विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत दी गयी है। अन्ना टीम के अहम सदस्य मनीष सिसोदिया ने जानकारी मीडिया को देते हुए कहा कि अगर लोकपाल बिल पास नहीं होता है तो हमारा आंदोलन फिर से होगा जो पहले की तरह अहिंसावादी ही होगा। वैसे हजारे पक्ष को अब भी दिल्ली पुलिस के अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलना बाकी है।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने सरकार को चुनौती दी है कि अगर इस शीतकालीन सत्र में सरकार सशक्त लोकपाल बिल पास नहीं कराती है तो उसके खिलाफ अन्ना और उनकी टीम विरोध प्रदर्शन करेंगे और जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहां कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे। वैसे आपको बता दें कि सरकार ने भी कहा है कि वो इस बिल को पारित कर देगी।इसलिए टीम अन्ना का कहना है कि उम्मीद है कि अनशन की नौबत नहीं आयेगी।












Click it and Unblock the Notifications