ट्रेड फेयर में पहुंचे जल्दी, नहीं तो बेरंग वापस हो जाएंगे

Delhi
दिल्ली (ब्यूरो)। ट्रेड फेयर का आज आखिरी दिन है। इसलिए यहां काफी भीड़ होने की संभावना है। इसको मदद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने टिकट की बिक्री दो बजे तक ही करने का निर्णय लिया है। हालांकि इससे पहले भी काउंटर बंद हो सकते हैं क्योंकि शनिवार की भीड़ को देखते हुए आशा की जा रही है कि दिन के 12 बजे तक ही भीड़ एक लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी।

वहीं आईटीपीओ के प्रवक्ता पी. सी. शर्मा का भी कहना है कि सभी मेट्रो स्टेशन, भैरो रोड स्थित प्रगति मैदान के गेट नंबर-1 और 2 के अलावा पार्क ऐंड राइड बस सेवा में ट्रेड फेयर के टिकटों की बिक्री 2 बजे तक होगी। लेकिन इससे पहले भी टिकट बेचने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार को रिकार्ड डेढ़ लाख दर्शक पहुंचे। हालांकि आईटीपीओ प्रशासन एक लाख 18 हजार दर्शकों के आने का दावा कर रहा है। प्रशासन ने शनिवार को रेडियो और चैनल पर टिकट बिक्री बंद होने की खबर का प्रसारण करवाया दिया था। इसके बावजूद प्रगति मैदान में भीड़ उमड़ी रही। कुछ मंडपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ देर प्रवेश को भी बंद किया गया।

मेले में सुबह नौ बजे से ही भीड़ आना शुरू हो गई थी। सभी प्रवेश द्वारों पर एंट्री के लिए सुबह से ही दर्शकों की लाइनें लग गई थीं। भीड़ को काबू करने के लिए दिल्ली पुलिस और आईटीपीओ सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब दो बजे तक ही प्रगति मैदान में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लिहाजा प्रशासन ने दो बजे से पहले ही टिकट बिक्री के साथ दर्शकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी।

लगातार घोषणा की जाती रही कि टिकट बिक्री बंद हो गई है। लिहाजा, दर्शक वहां से चले जाएं और अपने समय का सदुपयोग करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+