लखनऊ: बैग फैक्ट्री में लगी आग, 6 की मौत, 3 घायल

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि नाका इलाके के रस्सी बटाना मोहल्ले में मोहम्मद शाबिर की बैग बनाने की फैक्ट्री में तड़के करीब ढाई बजे आग लग गई। उस समय वहां नौ लोग सो रहे थे। आग इतनी भयानक थी उसने तुरंत 6 लोगों को चपेट में ले लिया।
जबकि तीन लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। इस हादसे में हजारों के सामना का भी नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications