ससुर ने उतारा गर्भवती बहु को मौत के घाट

मृतका के परिजनों ने ससुरालपक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। शहर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में पति रणबीर सिंह जम्मू, ससुर जंगीर सिंह व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू। मृतका का शव सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। बस अड्डा चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतका गर्भवती थी। शव के पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सकों का एक बोर्ड गठित किया गया है।
फिलहाल मृतका की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उधर इस मामले में आरोपी ससुर एडवोकेट जंगीर सिंह जम्मू को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पति व एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications