गुडग़ांव: बेघरों को ठंड से बचाएगा रैन बसेरा

Haryana Map
गुडग़ांव। कड़कड़ती ठंड से बेघर व बेसहारा लोगों को बचाने की मुहिम के तहत गुडग़ांव नगर निगम ऐसे लोगों के लिए दो स्थानों पर रैन बसेरे स्थापित करेगी। गुडग़ांव नगर निगम के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक रैन बसेरा भीम नगर, फायर स्टेशन के पीछे न्यू रेलवे रोड तथा दूसरा कम्यूनिटी सेंटर गांव कन्हई, सेक्टर 44-45 नजदीक मेट्रो स्टेशन हुडा सिटी सेंटर, गुडग़ांव में स्थापित किया है।

अब गुडगांव में बेघर व बेसहारा लोग इन रैन बसेरों में अपनी रात गुजार सकेंगे। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में बेघर व बेसहारा लोगों को इन रेन बसेरों की जानकारी देने के लिए निगम ने मुख्य चौराहों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंगस लगाएं है।

निगम ने सार्वजनिक स्थानों, सड़क के किनारें व किसी पुल आदि के नीचे सोने वाले लोगों को इन रैन बसेरों में रात्रि विश्राम करने की सलाह दी है। निगम के दोनों रैन बसेरे ऊर्जा समिति जोकि एक गैर सरकारी संस्था है, द्वारा चलाए जा रहे हैं। इसके लिए कोई भी व्यक्ति नगर निगम के नोडल अधिकारी श्री संजय चुघ से फोन नंबर 8826794001, निगम के कॉल सेंटर 18001801817 पर भी सम्पर्क कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+