एक और ईस्ट इंडिया कंपनी लाने की साजिश: मायावती

Mayawati
लखनऊ। केन्द्र सरकार के खुदरा कारोबार में विदेशी पूंजीनिवेश को अनुमति देने के निर्णय के खिलाफ भाजपा नेता उमा भारती ने जहां आग लगाने की धमकी दी है वहीं मुख्यमंत्री मायावती ने इसे एक और ईस्ट इंडिया कम्पनी लाने की साजिश करार दिया है। मायावती ने भी भाजपा की तरह संसद से सड़क तक विरोध करने की चेतावनी दी है।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुये मायावती ने कहा कि राहुल पैदा होते ही विदेश चले गये, वहीं बड़े हुए और उनके तमाम विदेशी दोस्‍त बने। उन्‍हीं विदेशी दोस्तों को खुश करने के लिये केन्द्र सरकार के खुदरा कारोबार में विदेशी पूंजीनिवेश को अनुमति देने के निर्णय को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जायेगा। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र के इस निर्णय का संसद से सड़क तक विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि केन्द्र अपने फैसले पर अडिग रहा तो उचित समय पर कठोर निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह तो देश में एक और ईस्ट इंडिया क पनी लाने की साजिश है और उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश में खुदरा व्यवसाय के क्षेत्र में विदेशी कम्पनियों को आने नहीं दिया जायेगा।

मायावती ने कटाक्ष किया कांग्रेस के युवराज जब उत्तर प्रदेश आते हैं तो भी मनोरंजन करने ही आते हैं और इस दौरान कभी कभी अपने विदेशी दोस्तों को भी लाते हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अब उन्हीं विदेशी दोस्तों की कम्पनियों को अरबों-खरबों का लाभ पहुंचाने के लिए खुदरा व्यवसाय में विदेशी पूंजीनिवेश का निर्णय लिया गया है। उनका कहना था कि ईस्ट इंडिया कम्पनी की तरह वालमार्ट जैसी कम्पनियों को लाने की साजिश की जा रही है और यदि यह साजिश सफल रही तो यह कम्पनियां ईस्ट इंडिया कम्पनी की तरह ही देश की स पूर्ण अर्थव्यवस्था पर अपना आधिपत्य जमा लेंगी।

मायावती ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के एक प्रमुख सहयोगी दल के मुखर विरोध के बावजूद केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ऐसा निर्णय लिया। यह देश को आर्थिक रप से गुलाम बनाने की एक बड़ी साजिश है। मायावती का कहना था कि खुदरा व्यवसाय क्षेत्र में विदेशी पूंजी के आने से देश के छोटे कारोबार बन्द हो जाएंगे और करोड़ो मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे उन्होंने आशंका जाहिर की कि वालमार्ट चीन से सस्ती दर पर सामान लाकर यहां बेचेगा जिससे छोटे कारोबार स्वत: बन्द हो जाएंगे। उन्होंने गरीबों के लिए इसे प्राणघातक निर्णय बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+