अन्ना और उनकी टीम लोगों को भड़का रही है: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा, 'अन्ना की अहम सहयोगी पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी तो लोगों से कानून तोड़ने की अपील करती है। यह कैसा गोरखधंधा है जो कि समझ में नहीं आता है। दिग्गी राजा की बयानबाजी यही नहीं थमी उन्होंने केजरीवाल पर भी निशाना साधा और इनके बारे में क्या कहा जाये, लंबे-लंबे भाषण देने वाले केजरीवाल खुद अज्ञात लोगों को चंदा लौटाते हैं।
तो वहीं कानून मंत्री रह चुके शांति भूषण पर जजों से साठगांठ करने का आरोप लगाया। दिग्गी ने आगे लिखा जिनके हाथ खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वो भला लोगों को क्या भ्रष्टाचार से मुक्त करायेंगे।
आपको बता दें कि अन्ना के लिए दिग्विजय का यह बयान शरद पवार पर पड़े चांटे पर अन्ना की प्रतिक्रिया के बाद आया है। मालूम हो कि शरद पवार पर हुए हमले के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि फेसबुक पर जिस तरह से केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर हमला करने वाले हरविंदर सिंह को समर्थन मिल रहा है, वह आम आदमी के गुस्से को दर्शाता है।गौरतलब है कि फेसबुक पर हरविंदर सिंह के समर्थन में एक पेज बनाया गया है, 'आई स्लैप द पोलिटिशियन" जिसे अब 2577 लोग पसंद कर चुके हैं और इस पर हरविंदर सिंह के समर्थन में लगातार मैसेज आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications