केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भी हो कानूनी कार्रवाई - सिद्धू

Navjot Singh Sidhu
फतेहाबाद। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर हमला करने वाले सिख युवक के खिलाफ जिस धारा में मुकद्दमा दर्ज किया गया है उसी धारा के तहत उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने वाले युवक को सरेआम जूतों एवं लातों से मारने वाले केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भी कानून की वही धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यह बात भाजपा सांसद व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को रतिया में भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद के समर्थन में आयोजित रैली में कही।

सिद्धू ने कहा कि हालांकि मैं शरद पवार पर हुए हमले की निंदा करता हूं परंतु कांग्रेस के भ्रष्टाचार, महंगाई एवं घोटालों से त्रस्त जनता का आक्रोश साफ झलकने लगा है। कांग्रेस ने अपने कुशासन पर रोक नहीं लगाई तो देश की जनता कांग्रेसी नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों का जीना हराम कर देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हजकां भाजपा के पक्ष में चली आंधी और तूफान में सब विरोधी दल सूखे पत्तों की तरह उड़ जायेंगे और रतिया व आदमपुर में गठबंधन प्रत्याशी भारी वोटों से जीतेंगे।

हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हिसार उपचुनाव में सभी विरोधी नेता कहते थे कि जो जीतेगा अगली सरकार प्रदेश में उसी की होगी, वह तो मैंने जीत लिया। अब बारी रतिया की है। रतिया का चुनाव महावीर प्रसाद को जिता दो, भूपेंद्र हुड्डा की मुख्यमंत्री की कुर्सी से छ: माह में ही छुट्टी कर दूंगा। उन्होंने कहा कि जो इनैलो के नेता सत्ता में रहते पंजाबी बणियों के वोट का अधिकार छीनने का बात कर पंजाबियों को पाकिस्तानी लुटेरे बताते थे, वह आज किस मुंह से इन वर्गां की वोट लेने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रतिया और आदमपुर की जनता के पास इनैलो और कांग्रेस से छुटकारा पाने का इससे बढिया मौका नहीं आ सकता।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली से विधायक हर्षवर्धन, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक अनिल विज, पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा, पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान, रामचंद्र बंैदा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, प्रो. गणेशीलाल, महामंत्री वीरकुमार यादव, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, कंवरपाल गुर्जर, हजकां जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी काका, स. बूटा सिंह, सतपाल गोदारा, पूर्व मंत्री धर्मवीर यादव, पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया, वीरभान मैहता सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+