सीएम हुडडा ने किया मोटरसाइकिल पर चुनाव प्रचार

Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda
फतेहाबाद। चुनाव आने पर नेताओं को क्या-क्या नहीं करना पड़ता। रतिया में भी कुछ अलग ही देखने को मिला। यहां हरियाणा के 65 साल के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मोटरसाइकिल पर युवाओं के बीच चुनाव प्रचार पर निकले। उनके पीछे सिरसा के सांसद अशोक तंवर भी बैठे थे। शनिवार को युवा कांग्रेस सिरसा लोकसभा इकाई के अध्यक्ष अमित सिहाग द्वारा रतिया में आयोजित विकास रैली का शुभारंभ करने से पूर्व युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम हुडडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास ही युवाओं का नेतृत्व है और युवा वर्ग पूरी तरह से कांग्रेस के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग में बहुत ताकत होती है, और युवा ही देश का भविष्य हैं। युवाओं के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में भी युवाओं ने सबसे ज्यादा योगदान दिया था और आज भी देश को आगे ले जाने में युवाओं का ही सबसे बडा योगदान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के रूप में केवल कांग्रेस में ही युवा नेतृत्व हैं जबकि अन्य दलों के पास कोई युवा नेतृत्व नहीं हैं।

हरियाणा के युवाओं की चर्चा पूरे विश्व में होती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा खिलाडिय़ों ने भारत के नाम को अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर चमकाने में अहम भूमिका निभाई है। अपने पिता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी रणवीर सिंह हुड्डा को उनके जन्मदिन पर श्रद्धाजंलि देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की कांग्रेस और युवा कार्यकर्ता चौधरी रणवीर सिंह और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार कर रहे हैं। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, कांग्रेस सांसद डा. अशोक तंवर, वित्त मंत्री सरदार हरमोहिन्द्र सिंह चटठा, कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह, डा. केवी सिंह, अमित सिहाग, जगजीत हुड्डा, आकाश गोदारा, के अलावा अनेक स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+