किस मुंह से वोट मांग रहे हैं हुडडा: रेणुका बिश्‍नोई

Renuka Bishnoi
हिसार। आदमपुर हलके से हजकां-भाजपा उम्मीदवार रेनुका बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर हलके की चौधर छीनने वाले भूपेंद्र हुड्डा अब किस मुंह से यहां के लोगों से वोट मांग रहे हैं। हर चुनाव में विकास का राग अलापने वाले हुड्डा किलोई हलके में हुए विकास कार्यों व रोजगार के अवसरों को लेकर श्वेत-पत्र जारी करें। वे अपने जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के आदमपुर कस्बे में जनसभाओं को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि केवल चुनाव के समय ही आदमपुर का रुख करने वाले नेताओं को करारा सबक सिखाना है।

विकास की रट लगाने वाले हुड्डा बताएं कि हिसार में पांच विधायक कांग्रेस के हैं और हुड्डा सरकार ने इन हलकों में कितना विकास करवाया। आम लोगों को अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए जी-जान लड़ाकर आपसी भाई-चारे की मिसाल कायम करनी है। इस उपचुनाव में अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशतता और जीत के अंतर का रिकार्ड बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति नेता एक दिन में नहीं बनता बल्कि उसे जननायक बनने के लिए लंबे समय तक लोगों के बीच रहकर उनके हितों के लिए बरसों निरंतर संघर्ष करना होता है, जो कि हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्रोई कर रहे हैं। रेणुका ने कहा कि हुड्डा व चौटाला की जनविरोधी, भ्रष्ट व आंतक फैलाने वाली नीतियों से प्रताडि़त प्रदेशवासी बदलाव चाहते हैं और हजकां-भाजपा गठबंधन को सही बदलाव के रूप में अपना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+