प्रेम विवाह किया, अब सता रहा ऑनर किलिंग का खौफ

राजस्थान के अलवर जिले की तहसील रामगढ़ के गांव ललावडी निवासी रबीना उर्फ रूबिना (20) पुत्री कमरूदीन हाल आबाद नाथूसरी चोपटा ने अदालत में एक याचिका दी है। याचिका में रूबिना ने लिखा है कि उसने अपनी मर्जी से बजरंग पुत्र भादर राम निवासी गांव 23 एनटीआर तहसील नोहर हनुमानगढ़, हाल आबाद नाथूसरी चोपटा के साथ 12 नवंबर 2011 प्रेमविवाह किया था।
यह शादी उसने सिरसा के सचिवालय स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। शादी में बजरंग के नजदीकी रिश्तेदारों व दोस्तों ने भाग लिया था और अपना आशीर्वाद भी दिया था। रूबिना का आरोप है कि अब उसे अपने पिता कमरूदीन, भाई फजरूखान से जान का खतरा बना हुआ है। उसने अदालत से मांग है कि उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाए। अदालत इस याचिका पर दोपहर बाद विचार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications