हिसार : गोल्डन जुबली पर निकाली स्वास्थ्य जागरूकता रैली
सिरसा।
जननायक चौधरी देवीलाल फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा फार्मेसी सप्ताह की गोल्डन जुबली मनाते हुए 'फार्मासिस्ट एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर' विषय पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनय लाठर की अध्यक्षता में एक जागरूकता रैली निकाली, जिसके दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में दवाइयों से सम्बन्धित अनेक प्रकार की जानकारियों के बैनर तथा तख्तियां पकड़ रखी थी। इस रैली का उद्देश्य फार्मासिस्ट के स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर खेल-कूद व अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। id="toptextpromo">इस
रैली को जेसीडी विद्यापीठ की प्रबन्ध निदेशक डॉ. शमीम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य ही उसकी धरोहर है, जो पूर्ण स्वस्थ है वह बड़े से बड़े कार्य को भी आसानी से कर सकता है परंतु एक अस्वस्थ व्यक्ति छोटे से कार्य में भी अपनी असमर्थता ज़ाहिर करता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद, व्यायाम तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर ही एक व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में क्रिकेट मुकाबले में बी.फार्मा तृतीय वर्ष की टीम विजयी रही, बॉलीवाल में बी.फार्मा अंतिम वर्ष के विद्यार्थी प्रथम, शतरंज प्रतियोगिता में बी.फार्मा अंतिम वर्ष के विवेक पूनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उधर कैरम प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में अंतिम वर्ष की संगीता व लड़कों में द्वितीय वर्ष के दीपक ने बाजी मारी, वहीं लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में एम. फार्मा की इति शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर फार्मेसी कॉलेज के सभी विद्यार्थियों सहित स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।











Click it and Unblock the Notifications