प्रेम प्रसंग के चलते रोहतक में छात्र की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव वजीरपुर निवासी सुरेश कुमार ने शिकायत दी है कि उसका भानजा दिमाना निवासी दीपक इंजीनियरिंग का छात्र था। जिसकी सांघी गांव निवासी वजीर सिंह, प्रदीप, राजेश व एक महिला मुन्नी देवी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी।
शव कम्यूनिटी सेंटर में पड़ा मिला। जिसके शरीर पर चोटों के अनगिनत निशान हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक के आधार पर एक महिला सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। देर रात पुलिस ने मामले में नामजद महिला मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया। कल उसे अदालत में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications