हरियाणा: दिन-दिहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

A man shot dead in Haryana
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर गुरूवार को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने हत्यारोपी युवक को गोलियों से भून डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव देशवाल व शहर थाना प्रभारी प्रदीप खत्री वारदात स्थल पर पहुंचे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। बादली निवासी विजय कुमार अपनी पत्‍‌नी लक्ष्मी के साथ झज्जर रोड पर स्थित हाल ही में खरीदी गई दुकान देखने आया था। जैसे ही वह दुकान के सामने कार से उतरा तो सफेद रंग की एक कार में से उतरे चार-पांच युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर विजय की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

पुलिस घटना को रंजिश से जोड़ कर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले बादली गांव के सरपंच जयपाल उर्फ डांडा का मर्डर हुआ था उसमें विजय नामजद था। फिलहाल वह जमानत पर था। विजय फिलहाल झज्जर रोड पर स्थित आदर्श नगर कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था।

पुलिस ने विजय की पत्नी लक्ष्मी देवी के बयान पर बादली के रहने वाले सतीश उर्फ शाका पुत्र राजेंद्र सिंह, ओमबीर उर्फ मोनू पुत्र जयचंद्र उर्फ छैलू तथा रामचंद्र के लड़के सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक पीआर सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला रंजिश का लगता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+