पवार के हमलावर को 14 दिन की जेल

गौरतलब है कि हरविंदर ने गुरुवार को इफ्को के एक कार्यक्रम में कृषि मंत्री शरद पवार को थप्पड़ मार दिया था। पवार एनडीएमसी सभागार में आयोजित 'श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य समारोह' में शिरकत करने के बाद बाहर निकल रहे थे और जब पवार चलते हुए पत्रकारों से बात कर रहे थे, तभी खुद को हरविंदर सिंह बताने वाले युवक ने कृषि मंत्री के गाल पर थप्पड़ मार दिया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख को थप्पड़ मारने वाले तीस वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवक ने खुद को पेशे से ट्रांसपोर्टर और रोहिणी का रहने वाला बताया था। इस युवक ने ही बीते शनिवार को रोहिणी की अदालत में पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम पर भी हमला किया था। उस दिन उन्हें घोटाले के मामले में सजा सुनाई गई थी। युवक के थप्पड़ मारे जाने के बाद पवार थोड़ा असंतुलित हो गए, हालांकि वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए सभागार से बाहर निकले और कार में बैठकर चले गए।
इस घटना के तत्काल बाद सभागार में मौजूद एनडीएमसी और इफको के निजी सुरक्षा गार्डो ने युवक को पकड़ लिया। एक अधिकारी ने युवक को काबू में कर लिया। यह युवक 'पवार भ्रष्ट है' कह रहा था। युवक ने आनन-फानन में छोटी कृपाण बाहर निकाल ली। वह कह रहा था कि अगर आज गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस नहीं होता तो इससे बदतर भी कुछ हो सकता था। खुद को लोकपाल विधेयक का प्रबल समर्थक बताने वाले हरविंदर ने बाद में संवाददाताओं से कहा, 'मैं यहां मंत्री पवार को थप्पड़ को मारने की योजना बनाकर आया था। उसने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस सभी राजनीतिक पार्टियां भ्रष्ट हैं। उसने कहा कि मैं यहां अकेला आया हूं'।












Click it and Unblock the Notifications