बिहार को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा!

उन्होंने लोकसभा को बताया कि गोवा, उडीसा और राजस्थान के आग्रह को व्यावहारिक नहीं पाया गया। कुमार ने कहा कि बिहार के एक प्रतिनिधिमंडल ने जुलाई 2011 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग उठायी गयी थी।
एक अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन इस ज्ञापन की समीक्षा के लिए किया गया है। इस समय अरूणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा हासिल है।












Click it and Unblock the Notifications