प्रदेश की प्रगति का रोड़ा है माया सरकार: राहुल गांधी

Rahul Gandhi
बलरामपुर। यूपी विधानसभा चुनाव तो अगले साल है, लेकिन उसकी बिसात अभी से ही बिछ गयी है। प्रदेश में एक बार फिर से पंजे को मजबूत करने की कवायद में जुटे कांग्रेस के युवराज इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं। इसी दौरे का आज उनका तीसरा दिन है।

आज वो बलरामपुर में है। जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। लेकिन आज का संबोधन भी उनके पुराने संबोधन की ही तरह था। उनके निशाने पर बसपा और सपा सरकार थी। उन्होंने एक बार फिर से सीएम मायावती और उनकी सरकार पर केन्द्र के पैसे चुराने का आरोप लगाया।

उन्होंने साफ तौर पर माया सरकार को प्रदेश की प्रगति पर बाधक बताया। राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने दिल्ली में मेट्रो ट्रेन बनाई और वो मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र में जब यूपी के लोग मेहनत करते हैं तो उन्हें शिवसेना के गुस्से का कहर झेलना पड़ता है, लेकिन वो क्या क्या करें, उनके प्रदेश में उनके लिए कुछ होता ही नहीं है।

किसानों की वकालत करते राहुल ने बीएसपी सरकार को उनकी दुश्मन बताया। भट्टा परसौल से लेकर केंद्र द्वारा भेजे जा रहे बजट पर उन्होंने कुछ भी नया नहीं कहा। राहुल ने कहा कि भट्टा परसौल में किसानों के साथ जो कुछ भी हुआ उसके लिए केवल कांग्रेस पार्टी ने आवाज उठायी ना तो भाजपा और ना ही सपा किसी को किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। राहुल ने कहा कि मायावती सरकार पर भरोसा करके किसी को कुछ नहीं मिला।

एक बार फिर से राहुल ने कहा कि हम मनरेगा के लिए दिल्ली से पैसे भेजते हैं जिन्हें बसपा के कार्यकर्ता खा जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यहां सड़क बनती है जो तीन महीने बाद टूट जाती है। कारण है घटिया क्वालिटी की चीजों का इस्तेमाल जो कि बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से होता हैं क्योंकि वो आधे पैसे अपनी पैकट में रख लेते हैं। केन्द्र से यूपी को मुंहमांगा पैसा मिलता है। लेकिन उसका फायदा प्रदेश की जनता को नहीं मिलता है। यहां 2 हजार किमी की जमीन को बिल्डरों को दे दिया जाता है।

राहुल ने कहा कि यह सड़क यूपी वालों की है ना कि बसपा कार्यकर्ताओं की। राहुल ने कहा कि मेरी बात को लोग गलत ठहराते हैं। जब तक नेता किसी दलित के घर नहीं जायेगा, उसका पानी नहीं पियेगा तब तक उसको उस व्यक्ति को गरीबी का एहसास नही होगा। लेकिन मेरे इस बयान को वो नाटक बताती हैं। मायावती ना तो किसी गरीब के घर में जाती हैं औऱ ना ही किसी के घर का पानी पीतीं हैं तो उन्हें कैसे एहसास होगा कि गरीबी और गरीब का दर्द क्या होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+