हिसार: हिटलर दीदी के मुन्नाभाई ने मांगे वोट

Munna Bhai of Hitler Didi's show asks for the vote for INLD in Hisar.
हिसार। जी टीवी पर चल रहे लोकप्रिय एवं चर्चित धारावाहिक हिटलर दीदी के मुन्नाभाई ने बुधवार को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में घूमकर इनेलो प्रत्याशी के लिये वोट मांगे। मुन्नाभाई ने सदलपुर, भाणा, भोडिया, चबरवाल गांवों में घर-घर जाकर वोट की अपील की। हिटलर दीदी धारावाहिक में हिटलर दीदी के भाई बने मुन्नाभाई इनेलो प्रत्याशी रामसिंह बसवाना के छोटे बेटे संदीप बसवाना हैं जो छोटे पर्दे के नामी-गिरामी कलाकार हैं।

संदीप इसके अलावा छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में साहिल व तुमसे प्रीत लगार्ई सजना में भी किरदार निभा चुका हैं। संदीप ने अपने पिता रामसिंह बसवाना को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर आदमपुर हलके की जनता ने उनके पिता पर विश्वास जताया तो आदमपुर हलके को विकास के मामले में पिछडऩे नहीं दिया जायेगा।

गांव की महिलाओं ने उन्हें न केवल आशीर्वाद दिया। चबरवाल गांव में युवाओं के एक समूह को संबोधित करते हुए संदीप बसवाना ने कहा कि माया नगरी मुंबई में भी हरियाणा के युवाओं के लिये काफी विकल्प हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगर हरियाणा का कोई भी युवा फिल्म इंडस्ट्री में अपना भाग्य चमकाना चाहता है तो वह स्वयं उसकी मदद के लिये चौबीस घंटे तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+