भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने तैनात किये कश्मीरी लड़ाके
नयी दिल्ली। सरकार ने आज कहा कि वह मीडिया की उन रिपोर्टो से अवगत है जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान के पास 12 हजार से 14 हजार पूर्ण प्रशिक्षित कश्मीरी लड़ाकू हैं जिन्हें भारत के विरूद्ध युद्ध की स्थिति में जरूरत पड़ने पर प्रयोग के लिए रिजर्व में रखा गया है। विदेश राज्य मंत्री ई अहमद ने टी एम सेल्वागणपति के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मीडिया की उन रिपोर्टो को देखा है जिनमें एक अज्ञात सैन्य कमांडर के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान के पास 12 हजार से 14 हजार पूर्ण प्रशिक्षित कश्मीरी लड़ाकू हैं जो पाकिस्तान के विभिन्न कैंप में फैले हुए हैं। पाकिस्तान ने उन्हें भारत के विरूद्ध युद्ध में आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग के लिए रिजर्व में रखा है।
अहमद ने कहा कि पाकिस्तान के नियंत्राण वाले क्षेत्र से पनप रहा आतंकवाद हमारे लिए सर्वाधिक चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यही वे बिन्दु हैं जिसके कारण भारत ने पाकिस्तान से एक दृढ़ और स्थायी वायदे की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications