जैतापुर परमाणु परियोजना की सुरक्षा को मिली हरी झड़ी

उन्होंने कहा कि जैतापुर में जिन परमाणु रिएक्टरों को स्थापित किए जाने की योजना है वे विकासात्मक दाबित पानी रिएक्टर ईपीआर है। ईपीआर का डिजायन फ्रांस में एन 4 रिएक्टरों में और जर्मनी में परिचालनरत (कानवाई) रिएक्टरों में लागू किए गए प्रमाणित डिजायन सुरक्षा सिद्धांतों और निर्माण प्रौद्योगिकियों पर आधारित है।
ये रिएक्टर पिछले कई वर्षो से सफलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से प्रचालन कर रहे हैं। नारायण सामी ने कहा कि जैतापुर में जिन ईपीआर को स्थापित किए जाने की योजना है। उनमें एन 4 और (कानवा) रिएक्टरों से प्राप्त परिचालनरत फीडबैक को लागू किया गया है। वर्तमान में (ईपीआर फिनलैंड) फ्रांस तथा चीन में निर्माणाधीन हैं। ये रिएक्टर दो से चार वर्ष में प्रचालन शुरू कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications