बीड़ी ने ली युवक की जान

A man Died with His Beedi In Faridabad, Said Haryana Police
फरीदाबाद। बिस्तर में बीड़ी पीने की लत ने एक युवक को जान ले ली। मंगलवार की रात को जलती बीड़ी के कारण बिस्तर में लग गई। जिससे एक युवक बुरी तरह जल गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवाया। एनआईटी के एक नंबर के ए ब्लॉक में रहने वाले 32 वर्षीय प्रवेश खाना खाने के बाद मकान के ऊपर बने एक कमरे में लेट गया। सोने से पहले उसने बिस्तर में ही बीड़ी सुलगा ली। पीने के बाद उसने बीड़ी को नीचे फेंक दिया। बीड़ी उसके बिस्तर से अधिक दूर नहीं गई और धीरे-धीरे उसके बिस्तर में ही आग सुलगती रही।

कुछ देर बाद उसके कमरे में धुंआ फैल गया लेकिन तब तक प्रवेश को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद बिस्तर में आग लग गई। आग लगते ही प्रवेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसके परिजन कमरे की तरफ दौड़े, लेकिन जब तक वह काफी जल गया था। उसको तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार वह 65 प्रतिशत से अधिक जल गया था। अस्पताल में देर रात उसने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+